जलालपुर, अंबेडकरनगर। बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच जहां लोग अपने घरों में दुबके हुए बारिश थमने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं नगर पालिका परिषद कार्यालय के मुख्य गेट के सामने दर्जनों गायें बारिश में भीगती नजर आईं। नगर पालिका कार्यालय के ठीक सामने खुले में बारिश से बचाव की व्यवस्था न मिलने पर खड़ी गायों ने पालिका की गौशाला व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।


नगर पालिका परिषद की ओर से जमौली क्षेत्र में गौशाला का संचालन किया जा रहा है। यहां गोवंशों के संरक्षण, देखरेख और पालन-पोषण की व्यवस्था किए जाने का दावा किया जाता है। इसके बावजूद पालिका कार्यालय के सामने ही दर्जनों गायों के बारिश में भीगने का दृश्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत को सामने लाता नजर आया।




मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष आदित्य मिश्रा ने नाराजगी जताते हुए इसे नगर पालिका परिषद और संबंधित कर्मियों की लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि जब नगर पालिका क्षेत्र में गौशाला संचालित है तो गोवंशों को बारिश से बचाने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।



वहीं जिला पर्यावरण समिति के सदस्य और गौ सेवा से जुड़े समाजसेवी केशव प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि बारिश के दौरान गोवंशों के लिए संरक्षण की व्यवस्था नहीं होना शासन की मंशा के विपरीत है। उन्होंने मामले की शिकायत किए जाने की बात कही।


मामले में नगर पालिका परिषद का पक्ष जानने के लिए अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार को फोन किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ वहीं वरिष्ठ लिपिक राम प्रकाश पांडेय से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, मगर उनका भी फोन नहीं उठा।


       Author 

Jeevan


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने