![]() |
| अस्पताल के मुख्य द्वार के ऊपर टूट कर लटका बोर्ड |
जलालपुर, अंबेडकरनगर। नगपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का मुख्य प्रवेश द्वार करीब एक माह से क्षतिग्रस्त पड़ा है। गेट पर लगा बोर्ड टूटकर जर्जर हो चुका है और उसका हिस्सा रास्ते में पड़ा होने से मरीजों, तीमारदारों और वाहनों को आवागमन में परेशानी हो रही है। अस्पताल में गंभीर मरीजों को लेकर पहुंचने वाली एंबुलेंस भी इसी गेट से होकर गुजरती हैं। ऐसे में क्षतिग्रस्त गेट के कारण किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मुख्य गेट पर लगा बोर्ड करीब एक माह पहले क्षतिग्रस्त हुआ था। इसके बाद से अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। समय बीतने के साथ बोर्ड की स्थिति और खराब होती गई। टूटे हिस्से के रास्ते में पड़े रहने से वाहनों को गेट से सटकर निकलना पड़ता है। इससे एंबुलेंस के आवागमन के दौरान भी परेशानी होती है।
सीएचसी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार पहुंचते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्यकर्मियों और अधिकारियों का भी इसी मुख्य रास्ते से आवागमन होता है। अस्पताल परिसर का प्रमुख प्रवेश मार्ग होने के बावजूद लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं होने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर प्रवेश द्वार की स्थिति दुरुस्त रहना जरूरी है। यदि समय रहते क्षतिग्रस्त गेट को ठीक नहीं कराया गया तो किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके बादल ने बताया कि क्षतिग्रस्त गेट की जल्द मरम्मत करा दी जाएगी।
Author
![]() |
| जीवन |


एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know