उतरौला बलरामपुर -तहसील में पिछले लगभग 72 घण्टे से जारी तेज बारिश और आंधी-तूफान केचलते विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। कई क्षेत्रों में विद्युत पोल टूटने, झुकने और तारों के क्षति ग्रस्त होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। लगातार चौथे दिन भी उतरौला तहसील क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सामान्य नहीं हो सकी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नगर और कस्बाई इलाकों के लोगों को भी परेशानी का साम ना करना पड़ रहा है।
जिला प्रशासन और विद्युत विभाग का कहना है कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को जल्द सामान्य करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। प्रारम्भिक आक लन के अनुसार जिले में लगभग 470विद्युत पोल तथा 45 से अधि क ट्रांसफॉर्मर क्षति ग्रस्त हो गई हैं। कई स्थानों पर विद्युत लाइनें भी क्षति ग्रस्त होने की सूचना है। विभागीय कर्मचारियों के द्वारा क्षतिग्रस्त विद्युत ढांचे को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।हालांकि, लगातार हो रही बारिश और तेज हवा ओं के कारण कई स्थानों पर विद्युत लाइ नों पर काम करना अभी भी सुरक्षित नहीं है। प्रशासन के अनु सार ऐसी परिस्थिति यों में जल्द बाजी में विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास दुर्घ टना का कारण बन सकता है। जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिक ता देते हुए मौसम में सुधार के साथ हीसाथ विद्युत लाइनों और अन्य उपकरणों की मरम्मत कर आपूर्ति सुचारू रूप से करने की बात कही गई है।
प्रशासन और विभाग की ओर से विद्युत व्यवस्था बहाल करने के लिए लगातार प्रयास किए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन दूसरी ओर चार दिन बीतने के बाद भी कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई है।नगर में राजाबाजार के पास एक विद्युत पोल टूटकर सड़क की ओर झुका हुआ है और तारों के सहारे झूलता नजर आ रहा है। वहीं पर मोहल्ला सुभाष नगर नूरी मस्जिद के पास बिजली का टूट कर गिर गया है। समाचार लिखे जाने तक इसे दुरुस्त करने के लिए विद्युत विभाग कीटीम के पहुंचने की जान कारी नहीं थी। ऐसे में यह स्थिति राहगीरों और आस पास के दुकानदारों के लिए चिन्ता का कारण बनी हुई है।आंधी-तूफान के दौरान कई स्थानों पर पेड़ जड़ों से उखड़ कर धराशायी हो गए। जगह-जगह विद्युत पोल टूटने के साथ साथ कई पोल झुक गए और तारों के क्षति ग्रस्त होने से आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थिति औरअधिक गम्भीर बताई जा रही है, जहां गांवों में बिज ली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को पेय जल, मोबाइलचार्जिंग घरेलू कामकाज और अन्य आवश्यक सेवा ओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।आंधी औरलगातार बारिश का असर किसानों पर भी पड़ा है। तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी फसलें कई स्थानों पर जमीन पर गिर गई हैं। इससे किसानों को फसल नुकसान की आशंका बनी हुई है। लगातार बारिश से खेतों में पानी भरने के कारण फसल कोअति रिक्त नुकसान पहुंचने की चिन्ता भी किसा नों में बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से सिंचाई और अन्य कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इस बीच जिला प्रशासन ने जनपदवा सियों से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की हैप्रशासन का कहना है कि विद्युत कर्मी प्रतिकूल मौसम के बावजूद व्यवस्था को सामान्य करने में जुटे हुए हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से कुछ स्थानों पर काम करना सम्भव नहीं हो पा रहा है। मौसम में सुधार होते ही क्षतिग्रस्त पोल, ट्रांस फॉर्मर और विद्युत लाइनों की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया तेज की जाएगी।लगातार चार दिनों से बिजलीसंकट झेल रहे लोगों की नजर अब मौसम में सुधार और विद्युत विभाग की मरम्मत व्यवस्था पर टिकी हुई है। फिलहाल प्रशासन के सामने एक ओर क्षतिग्रस्त विद्युत ढांचे को जल्द ठीक कर आपूर्ति बहाल करने की चुनौती है, तो दूसरी ओर बारिश और तेज हवाओं के बीच मरम्मत कार्य के दौरान जनसुरक्षा सुनिश्चित करना भी बड़ी जिम्मेदारी बनी हुई है।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने