उतरौला बलरामपुर -जमीन पर कब्जे के कथित प्रयास को लेकर एक शिकायती प्रार्थना पत्र ने तहसील प्रशासन की चिन्ता और बढ़ा दी है। उतरौला क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर खलिहान की जमीन को लेकर गम्भीर आरोप लगाते हुए शिकायत कर्ता ने अधिकारियों से मामले की तत्काल जांच कराकर न्याय दिलाने की गुहार लगा ई है।शिकायतकर्ता के मुताबिक विवादित भूमि उसके हक और कब्जे से सम्बन्धित आरोप है कि कुछ लोगों के द्वारा जमीन पर घर आदि वगैरह का निर्माण करकब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत कर्ता का यह भी कह ना है कि यदि समय रहते मामले में कार्य वाही नहीं हुई तो उस की जमीन को लेकर विवाद और भीगम्भीर हो सकता है।प्रार्थना पत्र में शिकायतकर्ता ने यह भी उल्लेख किया है कि मामले को लेकर पूर्व में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी रुप से समाधान नहीं हो सका। इसके बाद उसने एक बार फिर सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के समक्ष अपनी फरि याद रखी है।शिकायत कर्ता ने मांग की है कि सम्बन्धित राजस्व अभिलेखों की जांच कराने के साथ साथ मौके का स्थलीय निरी क्षण कराया जाए और यदि आरोप सही पाए जाएं तो नियमानुसार कार्यवाही की जाए। साथ ही विवादित भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण अथवा कब्जे को रोके जाने की मांग की गई है।अब इस शिकायत पर प्रशासन की जांच और कार्य वाही पर लोगों की नजर टिकी हुई है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि जमीन पर कब्जे के आरोप कितने सही हैं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know