उतरौला बलरामपुर -आदर्श नगर पालिका परिषद में उपजिलाधिकारी/प्रभारी ईओ योगेन्द्र शरण शाह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता व सभी सभासदों की मौजूदगी में एक बैठक कर नगर के विकास के सम्बन्ध में भी सुझाव लिया गया।
की साफ सफाई व्यवस्था की खराब स्थिति, खराब नलों की समस्या व बिना लैमिनेटेड खम्भों पर करंट उतरने की बात उठाई गई। समस्त जुलूस के बदहाल रास्तों को सुधारने की मांग भी मौजूद सभा सदों ने रखी।इस समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण करने का आश्वासन उपजिलाधिकारी ने दिया। सभासद प्रति निधि ऐमन रिजवी ने नगर में सभी वार्डों में कुत्ते-बंदरो के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग रखी। इनके आतंक से छोटे-छोटे स्कूली बच्चे घायल होने की स्थिति में आ जाते हैं। इस मौके मौजूद सभासद राजेन्द्र सैनी ने काशी राम कॉलोनी के जर्जर रोड व नालियों को ठीक कराने की मांग की। बैठक में सभा सद मोहमद रिजवान, हैदर कुरैशी, अभिषेक गुप्ता, राजा अंसारी, सोनू चौरसिया, सभा सद प्रतिनिधि सन्तोष कुमार कसौधन, बब्लू श्रीवास्तव व कईसभा सदों ने अपने वार्ड की समस्याओं को उप जिलाधिकारी को अवगत कराया।बैठक में मोल्हू राम, रमेश जायसवाल, सीबी माथुर, लेखाकार जगदम्बा प्रकाश, अमित कुमार गुप्ता मोहसिन खान,आयुष जायसवाल अशोक कुमार व सम्बन्धित पटलों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know