उतरौला बलरामपुर - तहसील क्षेत्र में बगैर रजिस्ट्रेशन के विदेशी डालर का ट्रांसफर चोरी छिपे धड़ल्ले से की जा रही है। विदेशों आया हुआ डालर और विदेश से लौटे हुए युवा का विदेशी डालर को ट्रांसफर करने में कोई हिचक नहीं होती है। उतरौला नगर क्षेत्र के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे, जामा मस्जिद व बरदही बाजार के अगल बगल और नगर के कई दूकानों पर बगैर रजिस्ट्रेशन के विदेशी डालर का ट्रांसफर धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिससे लोगों को काफी नुकसान सहना पड़ता है। ऐसी दशा में प्रशासन को यह देखना है कि विदेशी डालर को कौन कौन लोग ट्रांसफर करते हैं, क्या ट्रांसफर करने वालो के पास इसका रजिस्ट्रेशन है, या नहीं,अगर नहीं है तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करना नितांत आवश्यक है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know