उतरौला बलरामपुर - समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष उतरौला विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता परशुराम वर्मा ने उतरौला विधान सभा क्षेत्र में अपने कार्यकर्ताओं के साथ लगातार दौराकर लोगों से संवाद कर रहे। उतरौला विधान सभा क्षेत्र में विकास खण्ड रेहरा बाजार में भ्रमण के दौरान सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष परशुराम वर्मा ने कहा कि वर्तमान में केन्द्र की एनडीए सरकार व प्रदेश की सरकार में मंहगाई अपने चरम सीमा पर है आम नागरिक परेशान हैं। सपा की सरकार बनने पर महंगाई पर नियंत्रण होगा। पूर्व अध्यक्ष परशुराम वर्मा ने कहा कि समाज वादी पार्टी की सरकार में बनने पर उत्तरप्रदेश का समुचित विकास होगा सपा के वरिष्ठ नेता परशुराम वर्मा आगामी विधान सभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी। सपा में ही सभी वर्गों का हित व सम्मानसुरक्षित है। सपा की सरकार बनने पर नौजवानों, किसानों, छात्रों, व्यापारियों महिलाओं, पिछड़ों,अल्पसंख्यकों का हित सुरक्षित होगा परशुराम वर्मा ने यह भी कहा कि उतरौला विधानसभा क्षेत्र में विकास खण्ड रेहरा बाजार रेहरा, अन्तर्गत ग्राम ग्वालियर ग्रिटं, अधीनपुर नवाकोल, मुबारकपुर, सुगौवा, किशुनपुर के अलावा कई गांवों में जाकर समाज वादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुला कात कर समाजवादी पार्टी पीडीए सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में आगामी विधान सभा चुनाव में मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। इस मौके पर सपा नेता ह्रदय राम यादव, मोहम्मद इजहार खां उर्फ पप्पू, खां, रंजीत कुमार यादव, रमेश कुमार यादव के अलावा सपा के तमाम वरिष्ठ कार्य कर्तागण मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know