जलालपुर, अम्बेडकरनगर। सोमवार को लखनऊ में प्रदेश मंत्री एवं नवनियुक्त जिला प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव का जलालपुर नगर के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा क्षेत्रीय सदस्य राम किशोर राजभर ने कहा कि नवनियुक्त जिला प्रभारी के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। वरिष्ठ नेता केशव श्रीवास्तव ने कहा कि अवधेश श्रीवास्तव के अनुभव का लाभ पूरे जिले को मिलेगा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, विकाश निषाद मौजूद रहे. 
इस दौरान पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना की गई।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने