उतरौला बलरामपुर - राज्य राजमार्ग 26 (पीलीभीत-बस्ती मार्ग) पर उतरौला से लेकर रसूलाबाद के बीच का 20 किलो मीटर का लम्बा सफर राहगीरों के लिएकिसी भयानक यातना से कम नहीं रह गया है। चींटी की चाल से चल रहे सड़क चौड़ी करण के काम और जगह- जगह बने जानलेवा गड्ढों ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। शासन- प्रशा सन के 'गड्ढा मुक्त सड़क' के तमाम दावे इस मार्ग पर पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। वर्ष 2014 में इस मार्ग का 7 मीटरचौड़ी करण कराया गया था, लेकिन देख-रेख के अभाव में कुछ ही वर्षों में सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई। आलम यह है कि उतरौला से रसूलाबाद के बीच अब सैकड़ों छोटे-बड़े गड्ढे उभर आए हैं। आए दिन वाहन इन गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे घंटों लम्बा जाम लग जाता है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रह ती है।कछुआ गति से जारी है निर्माण कार्य
सड़क को 10 मीटर चौड़ा करने का काम पिछले कई महीनों से जारी है, लेकिन कार्य प्रगति इतनी सुस्त है कि अब तक दोनों ओर पटरियों परपत्थर पटाई का काम भी पूरा नहीं हो सका है। महीनों से पटरियों की खुदाई कर छोड़ दिए जाने से राहगीरों की परेशानी दो गुनी हो गई है। मजबूरी में लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने पर विवश हैं। वाहनों पर भारी, सेहत पर आफत स्थानीय निवा सियों का कहना है कि गड्ढों के चलते वाहनों के शाकर, बैलेंसिंग राड और टायर असमय खराब हो रहे हैं।वहीं, डॉक्ट रों ने इस मार्ग पर यात्रा करने वालों को गम्भीर स्वास्थ्य चेताव नियों के प्रति आगाह किया है।रीढ़ की हड्डी और गर्दन को खतरा:
वाहन चलाते समय अचानक लगने वाले झटके और अचानक ब्रेक लगाने से व्हिप्लै श इंजरी का खतरा बना रहता है, जो रीढ़ की हड्डी के फ्रैक्चर तक का कारण बन सकती है। गम्भीर बीमारियों का अंदेशा
लगातार झटकों से कमर दर्द, गर्दन दर्द, और डिस्क स्लिप की समस्या और बढ़जाती है। जिन लोगों को पह ले से यह शिकायत है, उनकी स्थिति बेहद नाजुक हो सकती है।
#गर्भवती महिलाओं व बुजुर्गों के लिए घातक#
बना यह रोड तेजऔर अप्रत्याशित झटका गर्भवती महिलाओं, हृदय रोगियों, बुजुर्गों और छोटे बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।स्थानीय नागरिकों में बदहाल सड़क और सुस्त निर्माण कार्य कोलेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है। जनता ने प्रशासन से जल्द से जल्दचौड़ी करण का कार्य पूरा करने और गड्ढों की तुरन्त मरम्मत कराने की मांग की है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know