जनपद बलरामपुर- जनपद में लंबित राजस्व वादों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। राजस्व वादों में वास्तविक स्थलीय स्थिति का परीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण एवं सत्यापन कर रहे हैं।
इसी क्रम में जिलाधिकारी ने विनियमित क्षेत्र अंतर्गत भगवतीगंज एवं विशुनापुर में राजस्व वादों से संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया। स्वयं के राजस्व न्यायालय में विचाराधीन इन राजस्व वादों के संबंध में उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में स्थलीय स्थिति का बारीकी से सत्यापन किया तथा प्रकरण से जुड़े तथ्यों एवं वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अभिलेखों एवं मौके की स्थिति के आधार पर प्रकरणों के विभिन्न पहलुओं को समझा। उन्होंने कहा कि राजस्व वादों के निस्तारण में तथ्यों एवं अभिलेखों के साथ-साथ आवश्यकता के अनुसार मौके की वास्तविक स्थिति का सत्यापन भी महत्वपूर्ण है, जिससे प्रकरणों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
जनपद में राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण को जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। राजस्व न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों में आवश्यकता के अनुसार स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का सत्यापन किया जा रहा है, जिससे लंबे समय से चले आ रहे राजस्व विवादों के नियमानुसार निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को भी राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि लंबित राजस्व प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाए तथा आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण एवं अभिलेखीय परीक्षण करते हुए वादों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि राजस्व मामलों में अनावश्यक विलंब न हो तथा वादकारियों को समय से न्याय मिले, इसके लिए राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति पर निरंतर निगरानी रखी जाए। प्रशासन का प्रयास है कि राजस्व वादों के प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण के माध्यम से आमजन को त्वरित राहत प्रदान की जाए।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने