जनपद बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा जनपद में अवैध पटाखों के बिक्री एवम् भण्डारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे आज थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अवैध पटाखा भण्डारण करने वाले 02 अभियुक्त सगीर अहमद उर्फ मुसई पुत्र छोटकऊ निo मोo चूड़ी मार्केट टेढ़ी बाजार थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर को चूड़ी मार्केट टेढ़ी बाजार से व मोo रईस पुत्र अब्दुल लजीज निo मोo गोबिन्दबाग थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर को गुड़ मण्डी मोo गोबिन्दबाग से गिरफ्तार किया गया, जिसके संबन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 201/2026 धारा 288 BNS व 9B विस्फोटक आधिनियम 1884 व मु0अ0सं0 202/2026 धारा 288 BNS व 9B विस्फोटक आधिनियम 1884 पंजीकृत कर व कब्जे से भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद करते हुए थाना स्थानीय पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माo न्यायालय रवाना किया गया। 
अभियुक्तगण से पूछताछ की गई तो बताया हम लोगो के पास कोई लाइसेन्स नही है, हम लोग दीपावली में बड़ा परेड ग्राउन्ड में अस्थाई दुकान लगाकर पटाखा व अन्य विस्फोटक सामग्री बेचते है तथा घर में भी रखकर वैवाहिक कार्यक्रम व अन्य कार्यक्रम में बेचते है। 
बरामदगी का विवरण - अलग अलग कंपनियों के भिन्न भिन्न पटाखे कुल 6 बोरियों में कुल वजन 120 किलोग्राम अभियुक्त सगीर अहमद उर्फ मुसई उपरोक्त के कब्जे से बरामद किया गया। 2.मु0अ0सं0 202/2026 में अलग अलग कंपनियों के भिन्न भिन्न पटाखे कुल 14 बोरियों में कुल वजन 400 किलोग्राम अभियुक्त मो0 रईस उपरोक्त के कब्जे से बरामद किया गया। 

                हिन्दी संवाद न्यूज से
                  रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 



Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने