जनपद बलरामपुर- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन, तुलसी पार्क, बलरामपुर में पार्टी की मासिक जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी उपस्थित रहे। उनके साथ तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अकार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, शिव प्रसाद यादव, देवानंद गुप्ता एवं दयाराम प्रजापति, जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह पिंकू एवं बिन्दू विश्वकर्मा, जिला मंत्री बंदना पासवान, अजय सैनी, सुनीता मिश्रा, अवधेश तिवारी तरुण, शैलेन्द्र सिंह, दुष्यंत चौधरी, साधना पांडेय, विष्णु देव गुप्ता, राम कृपाल शुक्ल एवं राम प्रसाद सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों,मंडल प्रभारियों एवं सेक्टर प्रभारियों ने सहभागिता करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि राहुल राज रस्तोगी ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know