प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर स्वदेशी जागरण मंच ने मनाया उत्सव
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दीप प्रज्ज्वलित कर रंगोली सजाई गई और सभी ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में प्रांत प्राण संयोजक अमित सिंह, ब्लॉक संयोजक सचिन सिंह सिसौदिया, मंडल महामंत्री सत्येंद्र सिंह फौजी, मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश वाजपेयी, सेक्टर अध्यक्ष दतौली संतोष यादव, सर्वेश सिंह, सत्येंद्र तिवारी, अंकुर त्रिपाठी सहित स्वदेशी जागरण मंच के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा कार्यक्रम में उत्साह के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की गतिविधियों एवं स्वदेशी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक सहभागिता का संकल्प भी व्यक्त किया।

.jpeg)
.jpeg)

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know