मुख्यमंत्री योगी से मिले अधिवक्ता, 5.19 लाख अधिवक्ताओं की ओर से जताया आभार

लखनऊ। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रशांत सिंह अटल ने आज माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंट कर प्रदेश के 5.19 लाख अधिवक्ताओं की ओर से आभार व्यक्त किया।

भेंट के दौरान अधिवक्ताओं को ₹5 लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया गया। श्री अटल ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित में लिया गया यह निर्णय उनके कल्याण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने बार काउंसिल चुनाव में मिली अभूतपूर्व सफलता पर श्री प्रशांत सिंह अटल को शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

भेंट के दौरान अधिवक्ता कल्याण तथा प्रदेश के अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने