बलरामपुर। जनसंघ के द्वितीय विधायक, भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री अशफाक अहमद खान के निधन से जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है।
खान वर्ष 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। वे भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। जनपद को जिला बनाए जाने के आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही और वे जीवनपर्यंत सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा में सक्रिय रहे।
वे भारत रत्न नानाजी देशमुख के अत्यंत निकट रहे और उन्हें नानाजी देशमुख का दत्तक पुत्र भी माना जाता था। भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेई के भी करीबी रहे।अपने पीछे वे तीन पुत्रों—सनी,मनी एवं आसिफ—सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके पार्थिव शरीर पर नगरपालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। 

              हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने