उतरौला बलरामपुर - जिलाधिकारी बलरामपुर डॉक्टर विपिन कुमार जैन ने गुरुवार को विकास खण्ड रेहरा बाजार के ग्राम देवरी खेरा में निर्माणा धीन राजकीय महिला आई टीआई और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए कार्यदायी संस्था को शेष कार्यों में तेजी लाने के लिए निर्देश भी दिए। सबसे पहले जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन राजकीय महिला आई टीआई का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन के विभिन्न हिस्सों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखी तथा अधिकारियों और कार्य दायी संस्था के प्रतिनिधियों से अब तक पूर्ण कार्य एवं शेष कार्यों की जान कारी ली। उन्होंने कहा कि महिला आई टी आई का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र की बालिकाओं और महि लाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर बनाने के लिए कहा ऐसे में निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करा या जाए।आई टीआई की स्वीकृत लागत लगभग 12.60 करोड़ रुपये है, और परियोजना की भौतिक प्रगति लगभग 75.25 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने भवन से जुड़े शेष निर्माण, आवश्यक सुविधाओं और परिसर के लैंड डेवलपमेंट कार्य को शीघ्र पूरा कराने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बादकक्षा ओं का संचालन जल्द शुरू कराया जाए। कस्तूरबा विद्यालय का भी निरीक्षण किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्या लय के एकेडमिक ब्लॉक और बालिका छात्रावास का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भवन, छात्रावास तथा परिसर में चल रहे निर्माण और फिनिशिंग कार्यों की प्रगति को देखी।परि योजना की स्वीकृत लागत लगभग 4.53 करोड़ रुपये है,जिसमें से लगभग 4.24 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। परियोजना की भौतिक प्रगति करीब 90 प्रतिशत बताई गई है। जिला धिकारी ने रंगाई- पुताई, इलेक्ट्रिकल, प्लंबिंग के अलावा अन्य फिनिशिंग कार्यों को तेजी से पूराकराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलम्ब नहीं होना चाहिए, ताकि छात्राओं को इन सुविधाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सके।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता के अलावा सम्बन्धित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know