औरैया // अपराध अन्वेषण प्रक्रिया को अधिक वैज्ञानिक, निष्पक्ष और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने एक विशेष पहल की है पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार कक्ष में मिनी फील्ड यूनिट विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की गई इस पहल के तहत जनपद के प्रत्येक थाने में दो दो चयनित पुलिसकर्मियों को मिलाकर मिनी फील्ड यूनिट का गठन किया गया है यह दो सदस्यीय टीम किसी भी वारदात की सूचना मिलते ही सबसे पहले मौके पर पहुंचेगी और मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए फॉरेंसिक व वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित करेगी, कार्यशाला के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि आधुनिक न्याय प्रणाली में पारंपरिक तरीकों के बजाय वैज्ञानिक साक्ष्यों की भूमिका बेहद अहम हो गई है फॉरेंसिक टीम ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को आधुनिक उपकरणों के प्रयोग और साक्ष्य संकलन की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया पुलिस के अनुसार इस कदम से विवेचना प्रणाली अधिक पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनेगी जिससे अदालत में अपराधियों को सजा दिलाना बेहद आसान होगा।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know