जलालपुर ,अंबेडकर नगर। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल यादव चौराहा पर नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में सफाई के उपरांत माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का संयोजन नगर महामंत्री आनंद मिश्र और विकास निषाद ने किया। संदीप अग्रहरि ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज को स्वच्छता का संदेश देना है। विकास निषाद ने कहा कि हर किसी को सफाई करनी चाहिए और घर का कचरा कूड़ेदान में ही डालना चाहिए। उन्होंने मां शीतला से पीएम के लंबी आयु की कामना की . इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय सदस्य राम किशोर राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, पूर्व जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, वरिष्ठ नेता शिव पूजन वर्मा,महेंद्र प्रताप चौहान, मानिक चंद सोनी, सुरेश गुप्त, देवेश मिश्र, बेचन पांडे, सीतल सोनी, अरुण मिश्र, कृष्ण गोपाल गुप्त, दीपचंद सोनी, गिरीश जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता, जितेंद्र शिल्पी, दिलीप यादव, आकाश अग्रहरि, दुर्गेश अग्रहरि, नृपेंद्र कुशवाहा, विकास सोनकर, गोपाल सोनकर, मनीष सोनी, राधेश्याम शुक्ल, आशाराम मौर्या, विनय मिश्र,लालचंद,प्रह्लाद शर्मा,डेविड गोरे,दीपचंद जायसवाल और बूथ अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने