जलालपुर ,अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जनपद के जलालपुर तहसील क्षेत्र के उस्मापुर (कुटिया बाग) गांव में श्री विश्वकर्मा पूजा समिति द्वारा भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना का भव्य और धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल देखा गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया था और दोपहर तक आयोजन स्थल पर भक्तों की खासी भीड़ जमा हो गई।

समिति के अध्यक्ष गुड्डू मिस्त्री तथा उपाध्यक्ष राजेश मौर्य के नेतृत्व में पूजा कार्यक्रम संपन्न हुआ। मूर्ति स्थापना के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूजा में शामिल हुए।

आयोजन समिति द्वारा शिवचर्चा और भंडारे का आयोजन किया गया। शिवचर्चा में भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से भाग लिया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें कई सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 

इस पावन अवसर पर सितारा देवी, रमेश मौर्य, विकास निषाद, गुर्दाना पाण्डेय, कुन्दन सोनी, कप्पू गुप्ता, हरिश्चन्द्र राजभर, रवि मौर्य, सुरेश विश्वकर्मा, दुर्गाप्रसाद, शीतला प्रसाद, सोनू मौर्य, मायाराम मौर्य, सौरभ मौर्य, निखिल मौर्य सहित क्षेत्र के समस्त गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने आयोजन की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए शुभ और मंगलकारी बताया।

समिति द्वारा सभी सहयोगियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की कृपा से पूरे क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी तथा आगे भी इसी प्रकार के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने