उतरौला बलरामपुर -उतरौला विधान सभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी/ समाज वादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा ने श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन की शोभा यात्रा के मुख्य मार्गो से गुजरने वाले पिपरा घाट तक ठीक करके आवागमन हेतु सुचारू रूप से ठीक कराया जाये। उतरौला नगर में जगह जगह जल निगम की पाइप लाइन डालने के कारण मार्ग ख़राब हो जाने से गढ्ढों में तब्दील हो गए हैं। इसको भरकर दुरस्त कराया जाना भी आवश्यक है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता परशुराम वर्मा ने कहा कि पिपरा घाट पर श्री गणेश प्रतिमा का मुख्य विसर्जनघाट एवं आस पास की सुरक्षा व्यवस्था में विसर्जन घाट एवं मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मियों एवं सादेवस्त्रों में पुलिस कर्मियों की तैनाती की जायें, जल सुरक्षा हेतु गोताखोरों, नावों तथा आवश्यक बचाव संसाधनों की उपलब्धता, भीड़ नियंत्रण एवं सुगम यातायात हेतु बैरिके टिंग व रूट डाय वर्जन तथा विसर्जन घाट पर प्रकाश की व्यवस्था करायें जाने की प्रशा सन से मांग की है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know