उतरौला बलरामपुर - कांग्रेस मुख्यालय के बाहर दिखा अनोखा पोस्टर, राहुल गांधी को पोस्टर में बताया 2029 का प्रधानमंत्री। आगामी 2027विधान सभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है तो वहीं पर चाहे भाजपा की बात की जाए या फिर सपा या कांग्रेस पार्टी की तो सभी राजनीतिक पार्टियों का अपना ज़ोर आजमाते हुए साफ तौर पर नज़र भी आ रहे है आज कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर एक अनोखे अंदाज़ में देखने को मिल रहा है। पोस्टर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कांग्रेस नेताहसीब खान के द्वारा लिखा गया है कि 1980 के दशक में राजीव गांधी लाए गए थे, कंप्यूटर क्रांति अब राहुलगांधी Gen-Z के लिए लाए गए है शिक्षा में नई क्रान्ति साथ ही लिखा 2027 में आ रही है उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सरकार, वहीं दूसरे पोस्टर में राहुल गांधी को लिखा गया है कि 2029 के प्रधानमंत्री' वहीं इन पोस्टरों से राजनीतिक चर्चाओं का बाज़ार भी गर्म होता हुआ नज़र आ रहा है तमाम तरह के इस पोस्टर के ज़रिए अनुमान भी लगाया जा रहे हैं, कि कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश के उपाध्यक्ष व पूर्वी जोन के प्रभारी हसीब खान ने ये पोस्टर लगवाकर राजनीतिक गलियारों में तमाम तरह की चर्चाओं को तेज़ कर दिया है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know