बलरामपुर- एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नवप्रवेशित स्नातक के विद्यार्थियों को शपथ दिलाया गया।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रोo जे पी पाण्डेय के निर्देशन एवं प्रोo दिनेश मौर्य के संयोजकत्व में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। उपस्थित छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रोo मौर्य ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज और विशेषकर युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन के दुष्परिणामों से बचाना और एक स्वस्थ, सुरक्षित राष्ट्र का निर्माण करना है। विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान डॉ प्रखर त्रिपाठी ने सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें।""स्वस्थ युवा – सशक्त भारत, नशा मुक्त भारत हमारी पहचान।
इस अवसर पर डॉ बीएल गुप्त, लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know