उतरौला बलरामपुर- त्योहारों के मौसम से  पहले थाना कोतवाली उतरौला की पुलिस ने अवैध पटाखों के एक बड़े काले नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। उतरौला कोतवाली की पुलिस ने ग्राम महदेइया नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर 75 गत्तों में भराअवैध पटाखों का भारी जखीरा जब्त किया है जिसकी बाजार मेंअनु मानित कीमत 8 से 10 लाख रुपये बताई जा रही है!। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उतरौला की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 
21 सितम्बर को उतरौला की पुलिस को एक सटीक मुख बिर से खबर मिली कि, एक डीसीएम गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक लाद कर महदेइया के रास्ते गोण्डा के बाबागंज ले जाया जा रहा हैसूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस की टीम ने महदेइया बाजार से पहले ही नहर पुलिया के पास जाल बिछा दिया।​जैसे ही संदिग्ध डीसीएम गाड़ी वहाँ पहुंची, पुलिस ने उसे रोक कर तलाशी लेना शुरू कर दिया, तो अन्दर का नजारा देख कर हर कोई हैरान रह गया! गाड़ी में 75गत्तों में छिपाकर रखे गए विभिन्न किस्मों के खतरनाक अवैध तरीके से पटाखे लदे हुए थे।​पुलिस नेतुरन्त कार्यवाही करते हुए डीसीएम गाड़ी को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया, और मामले में जनपद गोण्डा के बाबागंज व धानेपुर के रहने वाले 8 नामजद आरोपी, राजकुमार, राम बाबू, मोहम्मद कैफ, आशीष कुमार,आलोककुमार, अर्जुन, दिनेश और सरवन के खिलाफ बीएनएस और विस्फोटक अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। अवैध पटाखों की इस बड़ी खेप को पकड़ने वाली पुलिस टीम की बात करें, तो इसमें उतरौला के प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह, उपनिरीक्षक शिव कैलाश, उप निरीक्षक हीरालाल, हेड कांस्टेबल रणवीर गौतम, हेड कांस्टेबल ओंकार सिंह, कांस्टे बल अनुभव सिंह और कांस्टेबल धीरेन्द्र पटेल भी शामिल रहे, जिनकी मुस्तैदी सेयह बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस का कहना है कि इस अवैध नेटवर्क की जड़ें कहाँ- कहाँ तक फैली हुई हैं और इसमें और कौन- कौन शामिल है, इस की गहनता से सुरागरसी की जा रही है। जल्द ही इस पूरे सिंडिकेट पर शिकंजा कसा जाएगा।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने