बलरामपुर- एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के वाणिज्य विभाग में शुक्रवार की देर शाम महाविद्यालय में स्ववित्तपोषित योजना अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रम के अनुमोदित शिक्षकों की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जहाँ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई वहीं नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
बैठक की अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ सदस्य और वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ एस के त्रिपाठी ने किया। बैठक में डॉ त्रिपाठी ने कहा कि हमारे लिए विद्यार्थियों का हित का ध्यान रखना सर्वोपरि है लेकिन शिक्षकों के हितों को भी देखना हमारा परम कर्तव्य है। इसके साथ ही बैठक में विभिन्न आवश्यक मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। इस दौरान एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से डॉ के पी मिश्र को अध्यक्ष तथा डॉ पंकज गुप्त को महामंत्री नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ पंकज श्रीवास्तव व डॉ अर्चना शुक्ला को दी गई। वहीं डॉ सुनील कुमार शुक्ल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में अभिषेक सिंह,डॉ के के सिंह,डॉ पी एन पाठक,डॉ राहुल विशेन,डॉ राजन प्रताप सिंह, डॉ दिनेश तिवारी व मसूद मुराद खान सम्मिलित हैं। मीडिया प्रभारी लेफ्टिनेंट(डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी ने तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करते हुए संघ के सदस्यों के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know