उतरौला बलरामपुर - उतरौला तहसील सभागार में जिलाधिकारी डॉक्टर विपिन कुमार जैन व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करना था।इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ीशिका यतों और समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक से सुना गया,अधिकारि‌ यों को उनका गुण वत्तापूर्ण और समय बद्ध निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समा धान दिवस शासन की एक महत्व पूर्ण जन सुनवाई प्रणाली है। इसका उद्देश्य आम जन की समस्याओं का प्रभावी और स्था यी रुप से समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तार ण पूर्ण पारदर्शिता, एवं संवेदनशीलता और निर्धारित समय सीमा के भीतर ही किया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि जिन प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण आवश्यक हो, वहां सम्बन्धित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर जांच करें और तथ्यपरकआख्या प्रस्तुत करें। जिलाधि कारी ने विशेष रूप से भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस,विद्युत,पेयजल, पेंशन तथा अन्यजन कल्याणकारी योजना ओं से सम्बन्धित शिकायतों के प्रभावी निस्तारण पर बल दिया।समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न स्वरोजगार एवं जन कल्याणकारीयोजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। जिला धिकारी ने किसानों से शासन की कृषि एवं कृषक कल्याण योज नाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने का आह्वान भीकिया। सम्पूर्ण समाधान‌ दिवस में प्राप्त शिका यतों की विभागवार समीक्षा भी की गई। सम्बन्धित अधिका रियों को लम्बित प्रकरणों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तार ण करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिका री ने स्पष्ट किया कि समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिका यत की सतत निगरा नी की जाएगी, और लापरवाही पाए जाने पर सम्बन्धित अधि कारी का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। 
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी उतरौला क्षेत्राधिकारी उतरौला, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी के अलावा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने