बलरामपुर- श्री गणपति महोत्सव के विसर्जन को लेकर आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने श्री गणपति केंद्रीय समन्वय समिति के पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्य जनों के साथ राप्ती घाट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन को ध्यान में रखते हुए घाट की साफ-सफाई, स्वच्छता व्यवस्था एवं समतलीकरण का जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए विसर्जन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर चर्चा की गई।
अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने कहा कि नगर पालिका परिषद बलरामपुर नगर के श्रद्धालुओं की सुविधा एवं धार्मिक आयोजनों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सदैव तत्पर है। गणपति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो,इसके लिए संबंधित व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराया जाएगा।
निरीक्षण के अवसर पर गौरव मिश्र,श्री गणपति केंद्रीय समन्वय समिति के अध्यक्ष अविनाश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.तुलसीश दुबे, उपाध्यक्ष अम्बरीश शुक्ला, सभासद एवं महामंत्री सोनू साहू, मंत्री सौर्य मिश्रा सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने गणपति बप्पा मोरया का जयघोष करते हुए भगवान श्री गणेश से सभी नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know