बलरामपुर- महारानी लाल कुँवरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज) में आज बी.कॉम. बीएफएसआई के विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में CRISP संस्था की कंसल्टेंट मिस मिश्का श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को बी.कॉम. बीएफएसआई पाठ्यक्रम तथा इसके अंतर्गत होने वाली अप्रेन्टिशप के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
मिस मिश्का श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को अप्रेन्टिशप की प्रक्रिया, उसके महत्व, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों तथा पाठ्यक्रम के उपरांत रोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने कोर्स एवं अप्रेन्टिशप से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने विस्तारपूर्वक एवं संतोषजनक उत्तर दिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में बी.कॉम. बीएफएसआई के प्रभारी डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव ने मिस मिश्का श्रीवास्तव का स्वागत किया तथा सत्र के सफल आयोजन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
यह संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. त्रिपाठी सहित डॉ. पी.एन. पाठक, डॉ. के.के. सिंह एवं डॉ. के.पी. मिश्रा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को बी.कॉम. बीएफएसआई पाठ्यक्रम एवं अप्रेन्टिशप के व्यावहारिक पक्षों को समझने तथा अपने भविष्य के कैरियर को लेकर उचित दिशा प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर मिला।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know