बलरामपुर- मा. शिक्षा विभाग के निर्देश  व जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद की देखरेख में  गुरुवार को स्पोर्ट स्टेडियम बलरामपुर में मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसमें गो गोंडा,बहराइच और  बलरामपुर सहित तीन जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मंडल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता  कराकर खिलाड़ियों का चयन किया गया। कुल तीन टीम होने के कारण विगत वर्ष की विजेता होने के कारण बलरामपुर को बाई मिला तो पहका मैच गोंडा और बहराइच के मध्य आयोजित हुआ ।इसमें बहराइच ने गोंडा को 1–0 से पराजित कर विजेता रही ।तो फाइनल बलरामपुर और बहराइच के मध्य हुआ इसमें पिछले साल की विजेता रही बलरामपुर फिर से एक शून्य से विजेता बनी।
प्रदर्शन के आधार पर गोंडा से प्रखरवीर त्रिपाठी,सत्यम मौर्य, सार्थक ,दुर्गेश, आदर्श कुमार, आदर्श यादव, प्रबल साहू,
 बलरामपुर से  बृज मोहन, फहद अंसारी, इकराम,प्रज्ज्वल गुप्ता, ओंकार वर्मा, ऋषभ तो बहराइच से कृष्णा वर्मा, देवांश, तुषार और शोभिता का चयन प्रदेशीय हाकी के लिए किया गया है वहीं अंडर 17वर्ग में  गोंडा से नीलकमल,अनुज,विकास भारती,सत्यम यादव,अंशु कुमार ,मो बिलाल,बहराइच से प्रखर ठाकुर,उदित मौर्य, कुशेंद्र, आदित्य सैनी, बलरामपुर जिले से मुकेश यादव,जैद बेग,कलीम,तौफीक,विकास कुमार,मो इमामुद्दीन और अंकित यादव का चयन किया गया है।
जिला क्रीड़ा सचिव मोहम्मद तने बताया कि प्रदेशीय हाकी प्रतियोगिता आगामी 16से 19सितंबर तक रामपुर में आयोजित हो रही है ।
इस दौरान बहराइच से व्यायाम शिक्षक राजेश कुमारसिंह, संतोष कुमार सिंह, गोंडा से ,पूर्व जिला सचिव राहुल यादव बलरामपुर से उमेश कुमार ,रश्मि सिंह, प्रशांत सिंह और सचिव मो सुहेल सहित सैकड़ों हाकी खिलाड़ी उपस्थित रहे। 

                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                   रिपोर्टर वी. संघर्ष
                      बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने