बलरामपुर- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एम एल के पीजी कॉलेज इकाई ने महाविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओ को लेकर मंगलवार को प्राचार्य को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष शिवांश ने कहा कि महाविद्यालय के शौचालयों की स्थिति ठीक नहीं है। साफ-सफाई न होने और पानी की आपूर्ति न होने से भारी असुविधा हो रही है। इकाई मंत्री कीर्ति कुमार ने कहा कि स्वर्ण जयंती पुरुष छात्रावास में आए दिन सांप निकलते हैं। साफ़ सफ़ाई ठीक नहीं है। हॉस्टल परिसर में लगे दोनों नलों का पानी पीने योग्य नहीं है। शौचालयों की स्थिति दयनीय है। वहीं इकाई उपाध्यक्ष रक्षिका ने बताया कि पुस्तकालय और कैंटीन के कैमरे व्यवस्थित किए जाने अत्यंत आवश्यक है। इकाई सह मंत्री अन्नू वर्मा ने महाविद्यालय के प्रवेश जांच समिति पर सवाल खड़ा कर दिए, बताया कि प्रवेश जाँच समिति के कुछ सदस्यों द्वारा अनुतीर्ण विद्यार्थियों के प्रवेश फॉर्म पर हस्ताक्षर कर अग्रसारित कर दिया। जिससे अनुतीर्ण विद्यार्थी का प्रवेश हो गया। ऐसी लापरवाही से छात्रों का भविष्य ख़राब हुआ है और आर्थिक हानि पहुँची है। ऐसे शिक्षक महाविद्यालय की छवि को भी धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने माँग की कि इसकी ज़िम्मेदारी सुनिश्चित की जाए और दोषी पर उचित करवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएँ पुनः घटित न हों। इस दौरान तहसील संयोजक विशाल पटेल, इकाई उपाध्यक्ष देवांश मणि, इकाई थिंक इंडिया संयोजक राज्यवर्धन, इकाई सह मंत्री रोली वर्मा,इकाई उपाध्यक्ष अक्षय यादव व अर्जुन वाल्मीकि, एस एफ़ डी संयोजक विवेक, एस एफ़ एस संयोजक मनमोहन, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक अदिति गुप्ता व सह संयोजक रिफ़त फातिमा, संस्कृति शुक्ला, अम्बुज भार्गव सहित आदि अभाविप कार्यकर्ता व छात्र उपस्थित रहे। अभाविप कार्यकर्ताओं ने सात कार्य दिवस के अंदर समाधान करने की मांग की है। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know