जनपद बलरामपुर- मथुरा बाजार स्थित  राम शंकर भारतीय इंटर कॉलेज में  माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा  जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद की देखरेख में जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में लोक मान्य तिलक इंटर कालेज पचपेड़वा, भारतीय विद्यालय इंटर कालेज उतरौला, मॉडर्न इंटर कालेज, स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज तुलसीपुर, बी एन अवस्थी  इंटर कालेज, राम शंकर भारतीय इंटर कॉलेज मथुरा बाजार, एम वाई उस्मानी इंटर कालेज उतरौला सहित 
जिले की कुल  14 टीमों ने प्रतिभाग किया।
जिसमें सीनीयर बालक और बालिका  वर्ग में लोक मान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा विजेता रहे। वहीं अन्य चार वर्गों में राम शंकर भारतीय इंटर कालेज मथुरा बाजार विजेता रहे।
प्रतियोगिता  का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य यदुनाथ वर्मा  और प्रबंधक  अतुल कुमार द्विवेदी , शिव प्रसाद द्विवेदी व बुद्धि सागर अवस्थी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
जिला क्रीड़ा सचिव मो सुहेल ने बताया विजेता टीम आगामी 10 अक्टूबर  को बहराइच में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
Pक्रीड़ा को सफल बनाने में व्यायाम शिक्षक नवीन पाल,अर्पण पाण्डेय, पंकज पांडे, उमेश चन्द्र तिवारी,रश्मि सिंह, प्रशांत सिंह, विवेक वर्मा, प्रेम चंद शुक्ला, बृजेश वर्मा, महेंद्र कुमार, मुकेश द्विवेदी, मनोज त्रिपाठी, रिजवान सहित अन्य का योगदान रहा।
विजेताओं को मुख्य अतिथि ने मेडल ट्राफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 

              हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने