बलरामपुर- एमएलके पीजी कॉलेज में प्रो जे पी पाण्डेय सर के दिशा निर्देशन में विश्व पर्यटन दिवस (27 व 28 सितंबर) के अवसर पर एमएलके पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग द्वारा सोमवार को विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने महाविद्यालय परिसर से टीचर्स कॉलोनी तक एक भव्य 'भौगोलिक रैली' निकाली। रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों व समाज में पर्यटन और भूगोल के अंतर्संबंधों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
​टीचर्स कॉलोनी भ्रमण के उपरांत रैली महाविद्यालय परिसर स्थित स्टैचू पर पहुंची, जहां एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यटन न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है, बल्कि विभिन्न संस्कृतियों को समझने और उनके साथ सामंजस्य स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम भी है।
​पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एस. एन. सिंह ने भूगोल विषय में पर्यटन के विशिष्ट महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि भौगोलिक अध्ययन और पर्यटन एक-दूसरे से सीधे जुड़े हुए हैं। स्थानों की विविधता, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को समझने में पर्यटन का अध्ययन अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
​कार्यक्रम के दौरान डॉ. अजहर उद्दीन, डॉ. अनुज सिंह, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. प्रतीची सिंह एवं डॉ. धर्मवीर सिंह सहित विभाग के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। रैली व कार्यक्रम में भूगोल विभाग के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने