जलालपुर ,अंबेडकर नगर : सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल के निर्देशन में मंगलवार को सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का उद्घाटन भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संयोजन विकाश निषाद ने किया।स्वास्थ्य मेले के दौरान उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. पीके बादल और डॉ. अनिल त्रिपाठी ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया। शिविर में आए लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई और सावधानियों के बारे में बताया गया। अभियान के तहत स्वास्थ्य, आपूर्ति, पंचायत, पशुपालन, आंगनबाड़ी समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में डॉ. अनिल त्रिपाठी, डॉ. मोनिका मिश्रा, डॉ. प्रगति, डॉ. अनुरोध, डॉ. भास्कर, चंद्रकला समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला महामंत्री डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान, मंडल अध्यक्ष सरिता निषाद, पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी, बेचन पांडे, कृष्ण गोपाल गुप्ता, आनंद मिश्र, सोनू गौड, सोनू गुप्ता, गोपाल सोनकर, शिवम आर्या, बब्लू त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने