उतरौला बलरामपुर - नगर पालिका परिषद उतरौला के वार्ड नं. 12 के सभासद अभिषेक गुप्ता ने  सम्पूर्ण नगर क्षेत्र में पेंशन एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के पात्र लाभार्थियों के लिए विशेष शिविर आयोजित कराने की मांग की है।
  गुरूवार को उप जिलाधिकारी / अधिशासी अधिकारी उतरौला को एक ज्ञापन देकर कहा है कि नगर पालिका परिषद उतरौला के  सम्पूर्ण नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में निरा श्रित विधवा, वृद्धा वस्था (60 वर्ष एवं उससे अधिक), दिव्यांग तथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के पात्र लाभार्थी निवास करते हैं। उक्त योजनाओं से सम्बन्धित नए आवेदन लम्बित आवेदनों का सत्यापन एवं निस्तारण, आधार फीडिंग, वार्षिक सत्यापन तथा पेंशन की धनराशि प्राप्त न होने जैसी समस्याओं के समा धान हेतु लाभार्थियों को बार-बार जिला मुख्यालय बलरामपुर जाना पड़ता है। अधिकांश लाभार्थी अत्यन्त गरीब, वृद्ध एवं अस हाय हैं। ऐसी स्थिति में बार-बार जिला मुख्यालय जाना उन के लिए आर्थिक, शारीरिक एवं मानसिक रूप से अत्यन्त कष्टदायक है। उन्होंने जनहित को दृष्टिगत रखते हुए माह में कम से कम एक दिवस समाज कल्याण विभाग की टीम द्वारा नगर पालिका परिषद उतरौला के परिसर में विशेष पेंशन शिविर / कैम्प आयोजित करने की मांग की है, ताकि स्थानीय स्तर पर ही निम्न समस्याओं का समाधान हो सके -
विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं राष्ट्रीय पारि वारिक लाभ योजना के पात्र लाभार्थियों के नए आवेदन जमा किए जा सकें।
लम्बित आवेदनों का सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही कर उनका शीघ्र निस्तारण किया जा सके। पेंशन की धन राशि प्राप्त न होने सम्बन्धी शिकायतों का मौके पर परीक्षण कर यथा सम्भव समाधान कराया जा सके।
पात्र एवं जरूरतमंद लाभार्थियों को शासन के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय बद्ध रूप से दिलाया जा सके।पत्र में कहा गया है कि उक्तशिविर के आयोजन से नगर क्षेत्र के सैकड़ों गरीब, वृद्ध, दिव्यांग एवं असहाय लाभार्थियों को जिला मुख्यालय के अनावश्यकचक्कर लगाने से राहत मिलेगी तथा शासन की मंशा के अनुरूप जन कल्याणकारी योजना ओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सुगमता एवं समय बद्ध तरीके से पहुंच सकेगा।

                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                असगर अली की खबर
                  उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने