उतरौला बलरामपुर- विश्वकर्मा पूजन के पर्व पर आयोजित भंडारे में भक्तों का तांता लगा रहा। विश्व कर्मा भगवान के जय कारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।
स्थानीय बाजार ग्राम पंचायत बक्सरिया में लकड़ी व्यवसायी महेश कुमार उर्फ लल्लन शर्मा के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में स्थानीय विधायक राम प्रताप वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी, नगर पालिका परिषद उतरौला के अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता के अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भंडारे में पूरे क्षेत्र से श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा और प्रेम, सद्भावना, सहयोग व समर्पण की भावना के साथ लोगों ने बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया।जहां आज के दौर में सोशल मीडिया पर जातीय उन्माद देखने को मिलता है, वहीं धरातल पर हिंदू- मुस्लिम सभी लोगों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी भाई चारे की मिसाल पेश की। इस मौके पर गोपाल चौधरी, देवेन्द्र कुमार, मिश्री लाल, अतुल कुमार भारती के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने