बलरामपुर- थाना तुलसीपुर की सूचना पर पीआरवी-5460 मौके पर पहुंची, तो पता चला कि ग्राम-महादेव जमुनी, थाना-तुलसीपुर से करीब 600 मीटर पहले गन्ने के एक खेत में अनुमानित: 01 दिन का नवजात शिशु सफेद कपड़े में लिपटा हुआ मिला, शिशु की स्थिति अत्यन्त दयनीय व मलिन थी, मानवीय संवेदनाओं के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की पीआरवी टीम के कमांडर काo कौशल कुमार व सब कमांडर कांo विशाल कश्यप द्वारा तत्काल शिशु को बासुरक्षित गन्ने के बीच खेत से निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
तदोपरांत सामुदायिक चिकित्सालय तुलसीपुर के महिला प्रसव वार्ड में ले जाकर समुचित चिकित्सकीय उपचार कराया गया। प्राथमिक उपचारोपरांत बेहतर इलाज हेतु सामुदायिक चिकित्सालय तुलसीपुर द्वारा संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर रेफर किया गया।
वर्तमान में बच्ची कुशल स्थिति में है,साथ ही पुलिस द्वारा किए गए उपरोक्त मानवीयपूर्ण कार्य की सराहना जन-जन द्वारा की जा रही है।
विदित रहे कि पुलिस अधीक्षक जनपद बलरामपुर द्वारा हाल ही में जनपद स्तर पर सराहनीय कार्यों के अन्तर्गत उत्कृष्ट जनसेवा किए जाने का भी निर्देश दिया गया था जिसकी मिसाल बलरामपुर पुलिस द्वारा पेश की जा रही है।
*डायल 112 आमजन की सेवा एवं सुरक्षा के लिए 24x7 तत्पर है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में डायल 112 पर कॉल करें*
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know