बलरामपुर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला मेमोरियल चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में बलरामपुर सदर विधायक पलटूराम ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल प्रदान करते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
माननीय विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के जरिए समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उनकी सहायता करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार के साथ मानवीय संवेदना और सहयोग उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरा लाल ने भी मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर चिकित्सालय के अधिकारी, चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मरीजों का कुशल क्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know