जलालपुर , अम्बेडकर नगर: मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर अवध क्षेत्र के नवनियुक्त सदस्य राम किशोर राजभर का प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता और विकाश निषाद के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। राम किशोर राजभर ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में पार्टी विकास व राष्ट्रवाद पर अडिग है। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने, घर-घर संपर्क अभियान को गति प्रदान करने एवं आगामी चुनावी तैयारियों में पूरी गंभीरता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन ही सर्वोपरि है ,विकाश निषाद ने बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने साबित कर दिया कि भाजपा कार्यकर्ता किसी भी विपरीत परिस्थिति में पार्टी के लिए जुट जाते हैं।इस मौके पर बेचन पांडे, मानिक चंद सोनी, आनंद मिश्र, अरुण मिश्र, शीतल सोनी, सोनू गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, सुरेन्द्र गौड, अजय अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम 'भारत माता की जय' व 'वंदे मातरम' के उद्घोष के साथ संपन्न हुआ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने