उतरौला बलरामपुर -आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में योगी सरकार ने वृद्धि कर दी है। मंगलवार को अयोध्या में नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उक्त घोषणा की है। तहसी ल सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने के लिए एकत्र कार्यकत्रीयां इस घोषणा को सुनने के बाद हर्ष ध्वनि में तालियां बजाने लगी। मुख्य मंत्री ने अपने सम्बोध न में कहा कि आंगन वाड़ी कार्यकत्री पूरे सेवा भाव से किशो रियों, माताओं और नवजात बच्चों के देख रेख के कर्तव्य को निभाती रहीं है। हाइ टेक युग में ये मोबाइल से अनेक एप कासंचा लन कर महिलाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी अपडेट करती हैं। केन्द्रों पर बच्चे- बच्चि यों का वजन, उनके भीतर पोषक तत्वों की कमी की जांच, किशोरियों को उचित सलाह देने का काम करती रही हैं। अब आंगनवाड़ी कार्यक र्त्रियों का मानदेय आठ हजार रुपयों से बढ़कर बारह हजार रुपए तथा सहायिका ओं का मानदेय चार हजार रुपयों से बढ़ कर छह हजार रुपए किया जा रहा हैमुख्य मंत्री की घोषणा के बाद आंगनवाड़ी कर्मि यों ने खुशी से एक दूसरे को गले लगाकर खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के प्रतिकृत ज्ञता प्रकट की। विधा यक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्य कत्रियों का मानदेय बढ़ाकर उनके सेवा भाव की प्रशंसा की है और अब हर आंगन वाड़ी को उनकी उम्मी दों पर सौ प्रतिशत खरा उतरने की जिम्मे दारी निभानी होगी। इस दौरान उपजिला धिकारी योगेन्द्र शरण शाह, चारों विकास खण्डों के सीडीपीओ, मुख्य सेविकाएं, नगर पालिका अध्यक्ष प्रति निधि अनूप चन्दगुप्ता और आंगनबाड़ी भारी संख्या कार्यकत्री उपस्थित रहीं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know