बलरामपुर- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी दिलीप पटेल तथा नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री,अवध क्षेत्र एवं बलरामपुर के जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी के बलरामपुर प्रथम आगमन पर वीर विनय चौराहे पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर के चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर दिलीप पटेल एवं राहुल राज रस्तोगी ने वीर विनय कायस्थ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी डी.पी.सिंह बैस,b जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, सभासद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know