औरैया // समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल 12 सितंबर को जनपद के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली है सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने वार्ता के दौरान यह जानकारी दी जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुबह 10 बजे औरैया पहुंचेंगे। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक वे स्थानीय कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों व आगामी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद शहर के नेशनल हाईवे पर स्थित सांई मंदिर परिसर में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम में जनपद स्तर के सभी पदाधिकारियों के अलावा बूथ स्तर के बीएलए भाग लेंगे जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह सम्मेलन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा वार्ता के दौरान पूर्व विधायक मदन गौतम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन दिवाकर, राजकुमार दोहरे, बड़े लाल यादव सहित कई सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know