जनपद बलरामपुर- आवेदक आवेदक लाल जी यादव पुत्र टीकाराम यादव निवासी ग्राम भदुई जमुनी कला थाना को0 गैसड़ी जनपद बलरामपुर  के प्रार्थना पत्र की जांच की गई। जांच में ज्ञात हुआ कि दिनांक 26.06.2025 को फ्राडर द्वारा महाराष्ट्र पुलिस बनकर अश्लील कन्टेन्ट देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 7,023 /-रुपये आवेदक से ठग लिये गये थे ।उक्त संबंध में आवेदक द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसकी शिकायत संख्या 33106250069296 है। शिकायत पर साइबर हेल्पडेस्क थाना कोतवाली गैसड़ी जनपद बलरामपुर एवं बैंक टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल ₹ 7,547 /- की धनराशि होल्ड करा दी गई है। 
साइबर हेल्पडेस्क थाना कोतवाली गैसड़ी द्वारा उक्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी माध्यम से जांच की गई। जांच के दौरान पीड़ित से ठगी गई धनराशि में ₹ 3,596/- रुपये MRM पोर्टल के माध्यम से विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए ₹ 3,596/- रुपये पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए। 
*नागरिकों से बलरामपुर पुलिस की अपील:-जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि इस प्रकार के साइबर धोखाधड़ी होने पर अपने मोबाइल फोन से सिम निकाल कर , अपना डेटा को सेव करते हुये मोबाईल  फोन format करें तथा तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते धनराशि होल्ड कर वापस कराई जा सके।
                हिन्दी संवाद न्यूज से
                  रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने