बलरामपुर - विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, बलरामपुर में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने की।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित आहार, तनाव प्रबंधन तथा तंबाकू एवं अन्य हानिकारक पदार्थों से दूरी बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हृदय रोगों से बचाव के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच कराना और चिकित्सकीय सलाह का पालन करना महत्वपूर्ण है।
गोष्ठी में विश्व हृदय दिवस की इस वर्ष की थीम *“Don’t miss a Beat”* अर्थात *“अपने दिल की धड़कन को नज़रअंदाज़ न करें”* के माध्यम से हृदय स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हृदय रोगों के जोखिम कारकों, बचाव के उपायों तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में जागरूक किया गया।
इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ला, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, डॉ. ऋषि श्रीवास्तव सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know