बलरामपुर- स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के निर्देशन में अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सभासदों,सफाई कर्मियों एवं नगर पालिका के कर्मचारियों ने सहभागिता की।
बैठक में ‘स्वच्छता में सहभागिता,स्वच्छ भारत में विकसित भारत’ अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। स्वच्छता को जन-जन के व्यवहार का हिस्सा बनाने तथा नगर को स्वच्छ,सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।
अभियान के प्रमुख स्तंभों के अंतर्गत स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों एवं सार्वजनिक स्थलों का रूपांतरण,स्वच्छता पाठशाला,स्वच्छता के लिए युवा,सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर,स्वच्छता के लिए जनभागीदारी तथा स्वच्छता से समृद्धि जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में कहा गया कि स्वच्छता केवल नगर पालिका या सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है,बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। जनप्रतिनिधियों,कर्मचारियों,सफाई मित्रों,युवाओं एवं आम नागरिकों के सामूहिक सहयोग से स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर उपस्थित सभासदों, सफाई कर्मियों एवं नगर पालिका कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी ने नगर को स्वच्छ रखने,सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाने,स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
बैठक के दौरान अभियान के सफल संचालन के लिए आपसी समन्वय,जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन तथा निर्धारित गतिविधियों को समयबद्ध ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अभियान के दौरान अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया। उक्त अवसर पर सफाई निरीक्षक दिवाकर पान्डेय, सफाई लिपिक अरविंद सिंह, सभासद नन्दलाल तिवारी, संदीप मिश्र, आनन्द किशोर गुप्ता, मो०कुमैल रिंकू, सुशील कुमार साहू, मनोज चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know