बलरामपुर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान, आशीर्वाद कार्यक्रम एवं रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय अटल भवन, तुलसीपार्क में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के संयोजक एवं सह-संयोजकों के साथ तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’ ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्धारित दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाते हुए विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाएगा।
बैठक में कार्यक्रम के जिला सह-संयोजक बृजेंद्र तिवारी,वरुण सिंह ‘मोनू’, आद्या सिंह ‘पिंकी’, बिंदु विश्वकर्मा, डीपी सिंह बैस, तरुण तिवारी, ललिता तिवारी, दुष्यंत चौधरी, अरविंद तिवारी, जिला मंत्री अक्षय शुक्ला, संदीप उपाध्याय, अमर शुक्ला, नंदनी शुक्ला, आलोक रंजन, रजनीश पांडेय, आकाश तिवारी, राम उग्गर यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि सेवा संकल्प अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ते हुए कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाए। रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं एवं आमजन को बढ़-चढ़कर सहभागिता के लिए प्रेरित करने तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know