बलरामपुर- सेंट मैरीज कान्वेंट स्कूल, बलरामपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. कय्यूम सर एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. शिवानंद पांडेय सर, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष, एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज, बलरामपुर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर छात्रों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण, नाटक एवं देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
आमंत्रित अतिथियों का स्वागत स्कूल मैनेजर फहीम शहीद एवं स्कूल कोऑर्डिनेटर सना मैम ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया तथा अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                   रिपोर्टर वी. संघर्ष
                      बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने