गोंडा : हड़ियागाड़ा में शुरू हुआ साप्ताहिक बाजार मेला, तिरपन सिंह ने किया शुभारंभ


"ग्रामीणों को घर के पास ही मिलेगी सभी सुविधाएं"- प्रधान रमेश सिंह नेता

श्री शिव हनुमान मंदिर परिसर में लगीं 100 से अधिक दुकानें


गोंडा/कर्नलगंज। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार 14 अगस्त 2026, दोपहर 2:00 बजे कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के विकासखंड हलधरमऊ अंतर्गत ग्राम हड़ियागाड़ा स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर, गोकुलाघाट चंदहा परिसर में साप्ताहिक बाजार मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। मेले का आयोजन ग्राम प्रधान हड़ियागाड़ा रमेश सिंह "नेता" एवं समस्त ग्रामवासियों के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी विजय प्रताप सिंह उर्फ "तिरपन सिंह" ने फीता काटकर किया।

हर शुक्रवार को लगेगा मेला, मिलेगा रोजगार

शुभारंभ के बाद तिरपन सिंह ने कहा- "प्रधान रमेश सिंह का यह प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा। अब क्षेत्र के लोगों को कपड़ा, बर्तन, सब्जी और अन्य सामान के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे छोटे व्यापारियों और महिलाओं को भी स्वरोजगार का अवसर मिलेगा।"

ग्राम प्रधान रमेश सिंह "नेता" ने बताया,-"हर शुक्रवार को लगने वाले इस बाजार में साफ-सफाई, पेयजल और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में लगने से श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी। हमारा प्रयास है कि यह मेला क्षेत्र का सबसे बड़ा बाजार बने।"

मेले में उमड़ी भीड़, गूंजे देशभक्ति गीत

मेले के पहले ही दिन परिसर में किराना, कपड़ा, बर्तन, जूते-चप्पल, खिलौने, कृषि उपकरण और खाने-पीने की 100 से अधिक दुकानें सजीं। 15 अगस्त को देखते हुए देशभक्ति गीतों और तिरंगे की सजावट से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। भारी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे खरीदारी के लिए पहुंचे। 

इस अवसर पर विनय भास्कर सिंह, डॉ. माखन सिंह, अनुपम कुमार सिंह, श्रवण कुमार सिंह, राजेंद्र तिवारी, राजेश दुबे, शुभकरन सिंह, पुट्टी तिवारी सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक, युवा और महिलाएं उपस्थित रहीं।


सुरक्षा के लिए पुलिस टीम भी मौके पर तैनात रही। मेले के सफल आयोजन पर ग्रामवासियों ने प्रधान रमेश सिंह और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने