माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस


माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के साथ देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।
समारोह में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के निर्माण का संकल्प लिया।
कुलपति ने कहा कि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प लिया गया।

उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351 
हिंदी संवाद न्यूज
 बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने