औरैया // सहायल कस्बे में बीते दो माह से रोडवेज बस का संचालन बंद होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लोगों को रोजाना आवागमन के लिए ऑटो व अन्य निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है इससे न केवल उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है और खतरा भी हमेशा रहता है स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑटो और प्राइवेट वाहनों में ओवरलोडिंग के कारण सफर के दौरान हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है पहले रोडवेज बस चलने से सुरक्षित और किफायती सफर की सुविधा मिलती थी दूसरे साधनों से औरैया जाना मुश्किल हो गया है ऊपर से ऑटो वाले मनमाना किराया वसूलते हैं और समय भी बहुत खराब होता है इस दौरान सफर में हर समय खतरे का डर बना रहता है इसलिए रोडवेज बस सेवा तुरंत बहाल की जानी चाहिए वही इस सम्बन्ध में ARM रोडवेज अर्पणा मीनाक्षी का कहना है कि औरैया से सहायल रूट पर बस के संचालन से अपेक्षित आय नहीं हो रही थी घाटे के चलते फिलहाल इसे बाधित किया गया है।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know