उतरौला बलरामपुर-पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्त फा सल्लल्लाहो ताला अलैहि वसल्लम के यौमे विलादत यानी (बारह रबीउल अव्वल) के मुबारक मौके पर बुधवार को नगर में दावत-ए-इस्लामी हिन्द और गरीब नवाज रिलीफ फाउंडे शन (GNRF) के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक व मानवीय सेवा का एक अनोखा सन्देश दिया गया। संस्था के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने क्षेत्र के विभिन्न सरका री व निजी अस्पतालों में पहुंचकर भर्ती मरी जों और उनके तीमार दारों का हाल-चाल जाना तथा उन्हें फल व जूस वितरित भी किया। इस सेवा अभि यान के तहत सामुदा यिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला, साजिदा हॉस्पिटल, लाइफ केयर हॉस्पिटल, रज़ा नर्सिंग होम, हर्ष हॉस्पिटल और अब्दुल करीम मेमो रियल एण्ड हरीम ट्रॉमा सेन्टर में भर्ती मरीजों के बीच जाकर उनकी सेहत की दुआ की गई। बीमारी की हालत में अचानक मिलकर सहयोग और अपनत्व से मरीजों व तीमारदारों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।आयोजकों ने बताया कि हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाएं पूरी इंसानि यत के लिए रहमत और खिदमत का पैगाम देती हैं। बीमारों की मिजाज पुर्सी (हाल-चाल पूछना) और जरूरत मंदों की मदद करना उनके बताए हुए बेहतरीन रास्तों में से एक है।
इस मौके पर प्रधाना चार्य फिरोज मदनी, साबान मदनी, मास्टर रईस बेग, डॉक्टरदिल शाद बेग और भोला शाह के अलावा संगठन के तमाम पदाधिकारी व कार्य कर्ता मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know