उतरौला बलरामपुर -विकास खण्ड रेहरा बाजार में स्थित ग्राम तिर्मोहनिया में आज रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधान सभा प्रत्याशी हसीब खान ने क्षेत्र की हजारों बहनों से राखी बंध वाकर उनका मुंह मीठा किया। इस आत्मीय उत्सव के दौरान हसीब खान के द्वारा सभी उपस्थित बहनों को उपहार स्वरूप साड़ियां भी वितरित की गईं। यह भव्य रक्षा बंधन समारोह क्षेत्र में तीन दिन तक लगातार जारी रहेगा।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने कहा, "रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र और निःस्वार्थ प्रेम का प्रतीक है। आज उतरौला की मेरी हजारों बहनों ने जो स्नेह और आशीर्वाद मुझे दिया है, वह मेरे लिए अमूल्य है। मैं अपनी इन सभी बहनों के मान-सम्मान और उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर खड़ा रहूंगा। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारे पारिवारिक रिश्तों को और मजबूत करने का एक ही जरिया है।" ग्राम तिर्मोहनिया में आयोजित इस कार्य क्रम में भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित रहीं। साड़ी वितरण और भाई-बहन के इस मिलन उत्सव को लेकर क्षेत्र की महिला ओं में भारी उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति के अनुसार विकास खण्ड रेहरा बाजार अन्तर्गत क्षेत्र केअलग अलग गांवों में अगले दो दिनों तक यह कार्य क्रम इसी तरह पूरी भव्यता के साथ चला या जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बहनों तक यह उप हार और सम्मान पहुंचाया जा सके।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know